प्रदेश

भारत स्काउट गाइड जिला सचिव धार्मिक यात्रा पर  मदीना पहुंची

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १९ सितम्बर ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संघ की जिला सचिव  स्काउट गाइड की जिला प्रभारी सुश्री सलमा शाह अपनी एक पखवाड़े की धार्मिक यात्रा पर मदीना पहुंच गई है।  दो दिन पूर्व  मुंबई से अरब अमीरात की फ्लाइट से जद्दा पहुंची थी और वहां से लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा पर मदीना पहुंची।  वहां पर उन्होंने मिलादुन्नबी के अवसर पर मदीना की पवित्र मस्जिद में उन्होंने नमाज अदा की और उमरा में भाग लिया ।
                                  सलमा शाह ने फोन पर बताया कि वहां पर मिलादुन्नबी पर बोहोत एहतराम से नमाज़े अदा की जाती है ।और हर देश के लोगों का हुजूम उमड़ता है। यहां बहुत ही शांतिपूर्वक उमरा धार्मिक कार्य संचालित होते हैं , हर जगह लोग मदद के लिए हाज़िर होते हैं।मदीना और मक्का में हर दिन उत्सव का दिन ही होता है । उमरा मक्का और मदीना की यात्रा है। लाखों यात्री प्रतिदिन मक्का मदीना के पवित्र काबा के दर्शन करने आते हैं और पवित्र मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं।
                            मदीना से 21 सितंबर को वह  मक्का शरीफ पहुंचेगी और वहां पर उमरा में भाग लेगी उसके पश्चात इस माह के अंत तक वापस भारत आ जायेगी।
                                      भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त अंशुल भाई बैरागी, प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका बैरागी, मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ आशीष खिमेसरा, जिला उपाध्यक्ष एवं मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ विजय राठौड़,  जिला उपाध्यक्ष दिलीप डांगी, राहुल माली, जिला आयुक्त स्काउट जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी, जिला गाइड कमिश्नर सुश्री टेरेसा मिज,जिला रोवर्स कमिश्नर एनडी वैष्णव, भानपुरा प्रभारी हरीश नामदेव रोशन बाबू नीलगर, भीमसेन बधवा , गरोठ प्रभारी राजेश पांडे, गिरधारी लाल भावसार, पीटर भूरिया, सीतामऊ से श्रीमती मधु जैन ,शामगढ़ से पूर्व सहायक आयुक्त गाइड श्रीमती संध्या देवी जायसवाल, श्रीमती जैनब बोहरा ,कुमारी माहेनूर, एहमद रज़ा ,गोविंद सांवरा, शैलेंद्र पवार ,मनोहर लाल शर्मा ,कमल राठौर, मोहम्मद उमर शेख, सुरेश भावसार, सुखदेव बोरीवाल, प्रकाश पटेल, विनोद जोशी मोहनलाल सिंधी आदि ने उनकी धार्मिक यात्रा की सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button