प्रदेश

वर्क संस्था द्वारा वात्सल्य धाम में  वस्त्र, चप्पल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २२ सितम्बर ;अभी तक ;   वर्क संस्था सदस्यों ने वात्सल्य धाम वृद्धाश्रम में वस्त्र, चप्पल और खाद्य सामग्री का वितरण किया, संस्था जिला अध्यक्ष मुजफ्फर मंसूरी ने बताया कि पैगम्बर मुहम्मद सल्ल. की शिक्षा “कमजोर असहाय वाचितों की मदद किया करो” का अनुसरण करते हुए वर्द्धजनो को वस्त्र, चप्पल और खाद्य सामग्री वितरित कर उनके साथ समय व्यतीत किया।
                                        जनता और सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि समय- समय पर वर्द्धजनो के साथ समय व्यतीत करें ताकि इनको अकेलापन महसूस न हो कुछ सामग्री आदि का वितरण भी करे ताकि समाज से वंचित लोगो को इसका लाभ प्राप्त हो सके इस अवसर पर शाहीद, अनिल, फिरोज, सलमा, अनीता, तरन्नुम, आयशा, नसरीन, फिरोज चाचा, सक़लैन, खैरुन निसा, उय्युन और भी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button