प्रदेश

विधायक की मौजूदगी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

मोहम्मद सईद
शहडोल, 22 सितंबर अभी तक। भारतीय जनता पार्टी में इस वक्त सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच विश्वास अर्जित कर मुस्लिम समाज के लोगों को सदस्य बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में रविवार को पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 38 में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ताज खान के निवास स्थान पर अल्पसंख्यक समुदाय की एक बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान ही विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मोबाइल फोन के जरिए मुस्लिम समाज के पुरुष और महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के 104 पुरुष और 46 महिलाएं भाजपा का सदस्य बनकर भाजपा परिवार में शामिल हुईं।
                               बैठक के प्रारंभ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ताज खान और कई अन्य मुस्लिमों ने मंचासीन अतिथियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
                           बैठक में जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जगवानी, भाजपा के नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला सहित कई अन्य भाजपा नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
                          बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा की भाजपा विश्व की सर्वाधिक बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भाजपा का सदस्य बनने की अपील करते हुए कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करें, क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में सब का साथ, सबका विकास और सब का विश्वास का नारा बुलंद कर सबको एक समान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपनाती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आवास योजना, लाडली बहना योजना, आयुष्मान कार्ड और छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं का लाभ देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने में लगी हुई है।
                           पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रकाश जगवानी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के साथ कभी भी भेदभाव की नीति नहीं अपनाती और उन्हें समान भाव से सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। श्री जगवानी ने कहा कि पूर्व में जब ताज खान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे तब बड़ी संख्या में हमारे अल्पसंख्यक भाई-बहनें भाजपा में थीं। उन्होंने यह भी कहा कि आप भाजपा का सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत करिए और भविष्य में आपके ताज खान जैसे जुझारू नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक को भाजपा के नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला और भाजपा नेत्री नीलम चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
                                     बैठक के अंत में ताज खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में सदस्य बनकर भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सदस्यता अभियान की इस बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के पुरुष और महिलाएं शामिल रही।
बैठक में यह रहे उपस्थित
                                      बैठक में साजिद खान, रईस खान, शोएब खान, अमजद खान, अजहर खान, समीर खान, हाफिज जियाउल हसन, आमिर खान, नूरजहां बेगम, सरवरी बेगम, साजिया अंजुम, महमूद बेगम, अनवरी बेगम, रानू उर्फ शिफा, आफरीन खान, मुस्कान बानो, सफीना बेगम और प्रिया श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button