प्रदेश

योग से तन-मन स्फूर्त रहता है और दिनचर्या नियंत्रित तनाव मुक्त होती है- योगा ट्रेनर प्रीति जैन

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २२ सितम्बर ;अभी तक ;   इनरव्हील मंदसौर यूथ क्लब द्वारा महिलाओं हेतु निः शुल्क योगा व जुम्बा शिविर का आयोजन योग भवन में किया गया जिसमें योगा ट्रेनर प्रीति जैन द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया व महिलाओं के लिये आवश्यक योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने भाग लिया।
                                      श्रीमती जैन ने कहा कि  महिलाओं कामकाजी हो या घरेलू उनकी दिनचर्या अति व्यस्त रहती है। परिवार की देखरेख में वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती। ऐसे में हर महिला को दिन में एक घण्टा अपने लिये निकालकर योग क्रियाये करना चाहिए। योग से तन-मन स्फूर्त रहता है और दिनचर्या नियंत्रित तनावमुक्त होती है। श्रीमती जैन ने योग क्रियाओं को करने का सही तरीका व उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी।
                           क्लब अध्यक्ष वंशिका रूपावत ने कहा कि भाग दौड़ भरी जिंदगी एवं दुषित खानपान की वजह से हर घर में बीमारियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें योग से जुड़कर अपने शरीर को स्वस्थ्य रखना होगा।
                         क्लब द्वारा योगा ट्रेनर श्रीमती प्रीति जैन शाल भेंटकर सम्मान किया। सोनल जैन, कविता जैन, प्रेरणा बाकलीवाल ने योग प्रदर्शन किया। शिविर के अंत सभी को पोष्टिक ज्यूस वितरित किया गया।
                                     इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वंशिका रूपावत, सचिव आर्ची मुरड़िया, क्लब मेम्बर रिशु पोरवाल, नूपुर पाटनी, मनिला चौधरी, वैशाली क़ीमती, कीर्ति जैन सहित इस अवसर पर अंतिमबाला, केनिशा सेवानी, मनीषा गोयल, प्रेमलता तलेरा, सुनीता पामेचा, ममता चंदवानी, भावना जैन, कल्पना सौलंकी, अनीता खटोड़, रीया सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी। आभार क्लब सचिव आर्ची मुरड़िया ने माना।

Related Articles

Back to top button