प्रदेश

डॉ. उर्मिला तोमर ने जरूरतमंद छात्र को वार्षिक फीस प्रदान की

 महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २२ सितम्बर ;अभी तक ;   इनरव्हील क्लब मंदसौर 304 के तत्वावधान में क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ. उर्मिला सिंह तोमर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कक्षा तीसरी के छात्र दिव्यांश के अध्ययन हेतु वर्ष भर के स्कूल फीस 13 हजार रूपए प्रदान की।
                                   क्लब अध्यक्ष शर्मिला बसेर ने बताया कि इस अवसर पर बच्चे देश का भविष्य है। कोई भी विद्यार्थी फीस या अन्य साधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। बच्चे अगर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर लेते है तो उसका लाभ पूरे परिवार एवं समाज को मिलता है। आपने दिव्यांश को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम एवं मन लगाकर पढ़ाई करे एवं परिवार व देश नाम रोशन करने करे।
                                      इस अवसर पर दिव्यांश के माता-पिता, पूर्व अध्यक्ष प्रीति छाबड़ा भी उपस्थित रहे। डॉ. उर्मिलासिंह तोमर का आभार क्लब सचिव सोनिया खिमेसरा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button