प्रदेश

14 चिकित्सको से निःशुल्क उपचार प्राप्त किया सैकडो नागरिको ने, सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २३ सितम्बर ;अभी तक ;   देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में स्थानीय फतेहपुरीया अग्रवाल धर्मशाला बस स्टैंड पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
                                   कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एंव कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रितेश चावला, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी, जनभागीदारी अध्यक्ष नरेश चंदवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला मंचस्थ थे। आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 14 प्रमुख चिकित्सकों की देखरेख में नगर की जनता को जनरल, लेप्रोस्कोपिक, इंडोस्कोपिक, प्रसूति एंव स्त्री रोग, जनरल फिजिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, होम्योपैथिक एंव आयुर्वेदी चिकित्सा, नाक, कान, गला, दंत रोग,  पैथोलॉजी सहित कई प्रकार की बीमारियों की जांच एंव उपचार की सुविधा सैकड़ों नागरिकों को प्राप्त हुई।
                                    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो अपना जन्मदिन चुनिंदा लोगो बीच ना मनाते हुए पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहा है। हमें प्रधानमंत्री जी की भावना अनुरूप राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए गरीब परिवारों की चिंता करते रहना होगी। आज इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों गरीब एंव मध्यम वर्गीय परिवार के सदस्य प्रसिद्ध चिकित्सको के माध्यम से उपचार प्राप्त करेगें।
                                  राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा की आज भाजपा पुरे देश में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सामाजिक एंव रचनात्मक कार्य सेवा पखवाड़े के माध्यम से पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर में सेवा देने उपस्थित हुए नगर के सम्मानीय चिकित्सकगणों का आभार व्यक्त करता हूं और निश्चित ही आपके सेवा कार्य प्रशंसनीय है।
                                    भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश मे हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 74वां जन्मदिवस केक काटकर नहीं वरन आम जनता के बीच सेवा कार्य करते हुए मना रहे है। पुरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, स्कुल अस्पताल स्वच्छता अभियान, उपकरण वितरण, दिव्यांग उपकरण वितरण, वृक्षारोपण अभियान (एक पेड़ मॉ के नाम), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, घर-घर संपर्क अभियान एंव 100 भाजपा के नये सदस्य बनाना एंव विशेष स्वच्छता अभियान चला रहे है।
                               इस अवसर पर शिवराज सिंह राणा, अंकित सोनी, पुलकित पटवा, बंटी चौहान, सुमित सेन, विजय सुराणा, राजाराम तंवर, पुरुषोत्तम चंदवानी, अरुण शर्मा, दलपत सिंह डांगी, आशिष गोड, गोवर्धन कुमावत, ईश्वरसिंह चौहान, कमलेश सिसोदिया, विक्रम भेरवे, दीपक गाजवा, सुनीता भावसार, रेखा सोनी, विद्या कडोतिया, अनिल गुप्ता, अजीज उल्लाह खॉन, आशीष खमेसरा, मुकेश शर्मा, कन्हैयालाल भाटी, रमा माथुर, अरविंद नवले, प्रिंस सिसोदिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.राजमल सेठिया ने किया एंव आभार डॉ राजेश बोराना ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button