प्रदेश

जिले में भाजपा की सदस्यता एक लाख पार – बृजेंद्र मिश्रा           

दीपक शर्मा

 पन्ना २३ सितम्बर ;अभी तक ;   पन्ना जिले में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की अगुवाई में अनवरत रूप से चल रहा है,  प्रदेश द्वारा जारी किए गए आज आंकड़ों में पन्ना जिले के सदस्यता का आंकड़ा एक लाख पार पहुंच गया हे ।
                                              भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने, सांसद बीडी शर्मा एवं सभी विधायकों के साथ-साथ जिले से सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का आज आभार ज्ञापित किया है और शानदार सदस्यता अर्जित करने के लिए जाबांज पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं।
                                   भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा, विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह श्री राजेश वर्मा श्री पहलाद लोधी जसागर संभाग संगठन प्रभारी मुकेश सिंह चतुर्वेदी जिला संगठन प्रभारी उमेश शुक्ला जिले के सदस्यता प्रभारी ने योजना रचना करते हुए जिले से लेकर बूथ स्तर तक की समितियां को सक्रिय करते हुए शानदार सदस्यता के लक्ष्य को अग्रसर हुए हैं। आज डिजिटल रूप से एक लाख की संख्या करना इतने कम समय में निश्चित रूप से ऐतिहासिक है भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में हम जिले के तीन लाख से अधिक लक्ष्य प्राप्त करेंगे दुर्गेश शिवहरे जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी पन्ना

Related Articles

Back to top button