प्रदेश

दो एसडीएम सहित 6 विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी, सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का प्रभावी निराकरण नही करने पर

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 24 सितम्बर ;अभी तक ;   कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सीएम हेल्पलाईन पोर्टल ओर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण न करने के मामले में दो एसडीम सहित 6 विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी किया है।
                                    ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री मीना सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों की प्रति सप्ताह समीक्षा करते हैं। शिकायतों के निराकरण के सम्बंध में उन्होंने बार-बार निर्देशित करने के बावजूद शिकायतों का समय सीमा में प्रभावी निराकरण नहीं करने पर यह कार्यवाही की गई है।
                                       शिकायतों के निराकरण नहीं करने पर बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी व वारासिवनी एसडीएम श्री आरआर पांडे तथा पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. प्रदीप कुमार अतुलकर,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय,जिला परियोजना अधिकारी डॉ. महेश शर्मा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल,जिला योजना अधिकारी श्री बलवंत रहांगडाले और जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाले को नोटिस जारी किए गए है।

Related Articles

Back to top button