प्रदेश

केसरिया जागृति मंच द्वारा सम्मान समारोह संपन्न

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  २५ सितम्बर ;अभी तक ;   आज देश मे कई हिंदूवादी संगठन कार्यरत है, लेकिन केसरिया जागृति मंच का परचम जगह जगह फहरा रहा है। केसरिया जागृति मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है, जिसके पास 22 राज्यों और 24 प्रकोष्ठ में पदाधिकारी, गौसेवा, रक्तदान,  जैसे प्रकल्प किए जा रहे है
                                      केसरिया जागृति मंच द्वारा प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह मंदसौर के नगरपालिका टाउन हॉल में संपन्न हुवा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशान्त कुमार,श्री नर्मदादास महाराज,राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती नीतू गुप्ता,सैनिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर उषा कुमावत, श्रीगोविन्द सिंह चौहान,श्रीमती रेखा गोतम,श्रीकांता राठौर,श्री सुनील सिखवाल,श्री सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष सकुंतला सोनी,राज सरगरा,श्री सुनील बंसल,प्रियंका राजोरा,कमला देवी,सुषमा आर्य,सीमा नागर आदि मंचासिन थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत ,सुधा फरक्या,श्री पुष्पेंद्र भावसार,विजय चौधरी,मुकेश मालपानी,वंदना सोनी,आशा कोठारी,अलका गर्ग आदि ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुशांत कुमार ने कहा की केसरिया जागृति मंच का मुख्य उद्देश प्रत्येक हिन्दू को एकत्रित कर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना और कुरितियो के खिलाफ जागृत कर स्वाल्मबी बना कर अखंड भारत का निर्माण करना है।
राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती नीतू गुप्ता ने कहा की नारी शक्ति को जागृत कर आत्मनिर्भर बनाकर समाज में पहली पंक्ति पर खड़ा करना हमारा मुख्य उद्देश है। आज महिलाओ की भागीदारी भी प्रत्येक क्षेत्र में हो रही है महिलाए भी आत्म निर्भर बन रही है।
कार्यक्रम के दौरान मंदसौर जिला मुख्यालय पर शास्कीय स्कुल 10वी 12वी कक्षा में 80%अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। नगर की चार विभूतियों श्री सुनील बंसल,सुषमा आर्य,प्रियंका राजोरा,कमला देवी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती उषा शर्मा, कृष्ण सिंह, भरत सिंह, गीता पारीख , ललिता कुमावत, पूजा ठाकुर,कविता चौहान, ज्योति बैरागी, मनीष बैरागी,प्रमोद जैन धीरज जोशी,आनंद कुमार सोलंकी भारतीय सोलंकी, कैलाश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा रंजना सिंह, हंसा डपकरा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आशा कोठारी,अलका गर्ग,सीमा नागर ने किया व आभार मेजर उषा कुमावत ने किया।

Related Articles

Back to top button