प्रदेश

श्रीराम युवा सेना के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश जैन व नगर अध्यक्ष विक्रम राठौर नियुक्त

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २६ सितम्बर ;अभी तक ;   श्रीराम युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष सरदार कुणाल श्रीवास्तव ने श्रीराम युवा सेना के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कमलेश जैन को एवं श्री राम युवा सेना के मंदसौर नगर अध्यक्ष पद पर विक्रम राठौर को नियुक्त किया है।

                                       प्रदेश अध्यक्ष सरदार कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि कमलेश जैन सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्याें में सतत लगे हुए है सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने हेतु संघर्षशील है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें श्री राम युवा सेना के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तथा विक्रम राठौर के सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें श्रीराम युवा सेना के नगर अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियो को श्रीराम युवा सेना के कार्यों को बढ़ाने हेतु निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Back to top button