प्रदेश

विद्युत फेडरेशन ने पश्चिम विद्युत वितरण कं. की नवपदस्थ प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह का किया भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २६ सितम्बर ;अभी तक ;   विद्युत फेडरेशन द्वारा आज पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के नवपदस्थ प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह (आई ए एस) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
                                         विद्युत फेडरेशन के  महामंत्री श्री डी एस चंद्रावत के नेतृत्व में श्री मकसूद पठान रीजनल सेक्रेट्री देवास, रीजनल सेक्रेट्री श्री के के पुरोहित मंडलेश्वर,उपाध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव झाबुआ, क्षेत्रीय सचिव श्री आर एस चौहान धार, रिजनल सेक्रेट्री श्री गजेन्द्र गीते खरगोन,रीजनल सेक्रेट्री श्री जगदीश शर्मा उज्जैन, रीजनल सेक्रेट्री श्री संजय वोहरा रतलाम, रीजनल सेक्रेट्री श्री जाहिद हुसैन नीमच, रीजनल सेक्रेट्री श्री अरुण राठौर मंदसौर, श्री संजय सरमंडल देवास, श्री नरेंद्र राव नवले मंदसौर, श्री गोविंद शर्मा मल्हारगढ़, श्री बॉथम उज्जैन, श्री अजय गुप्ता देवास, श्री कैलाश वर्मा देवास श्री हेमंत पुराणिक धार, श्री सुनील राठौर झाबुआ, श्री रमेश यादव इंदौर, ने प्रबंध निदेशक महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट किए।
                                             श्री डी एस चंद्रावत ने स्वागत भाषण देते हुए विद्युत फेडरेशन को शीघ्र ही कंपनी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु एजेंडा सौंपा।  प्रबंध निदेशक ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मीटिंग आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। नवपदस्थ मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान का भी विद्युत फेडरेशन द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु एजेंडा दिया गया।

Related Articles

Back to top button