प्रदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर जिले में मंदसौर हंट, पर्यटन संगोष्ठी, संगीत संध्या का हूवा विशेष आयोजन

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 27 सितंबर ;अभी तक ;   विश्व पर्यटन दिवस पर मंदसौर जिले में पहली बार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सुबह मंदसौर हंट प्रतियोगिता,
                                        मंदसौर खोजो प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंदसौर खोजो प्रतियोगिता में प्रथम अर्पित परमार, हिमांशु पांडे की टीम रही। जिन्होंने 1 घंटे में 21 स्थान पर पहुंचकर पहला स्थान प्राप्त किया। यह टीम एनएसएस पीजी कॉलेज की ओर से शामिल हुई थी। वहीं दूसरे स्थान पर हाई सेकेंडरी स्कूल दो नंबर के एनसीसी विंग से शामिल युवराज सिंह और विशाल सिंह की टीम ने 1 घंटे 9 मिनट मैं 19 स्थान पर पहुंच कर दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह एक्सीलेंस एनसीसी की तरफ से तीसरे नंबर पर जीती हुई टीम में धीरज कुमार और विशाल परमार ने 1 घंटा 10 मिनट में स्पर्धा में तीसरा स्थान पाया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संगीत संध्या कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही जितने भी प्रतिभागी थे उनको सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
उसके पश्चात दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभागार में पर्यटन पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं शाम को 7 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। सभी आयोजन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तहत किए गए। संगीत संध्या कार्यक्रम में कत्थक नृत्यांगना सुश्री मनस्विनी शर्मा ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही स्थानीय संगीत महाविद्यालय के गायक कलाकार सुश्री आयुषी देशमुख, भजन गायक श्री यतिंद्र भाटी द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, वन मंडल अधिकारी श्री संजय राय खेरे, प्रभारी पर्यटन अधिकारी डॉ जेके जैन, जिला अधिकारी, दर्शक, पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जेके जैन द्वारा किया गया।
कत्थक नृत्यांगना सुश्री मनस्विनी शर्मा ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्यांगना सुश्री मनस्विनी जयपुर घराने से सम्बंधित कत्थक गुरु पण्डित गिरधारी महाराज की शिष्या है। इन्होंने मात्र सात वर्ष की उम्र से कत्थक का प्रशिक्षण प्रारंभ किया।
इनको कई स्कॉलरशिप व अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ये दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार है। इसके अलावा इन्हे विशाखा आर्ट एवम डान्स एसोसिएशन से नाट्य प्रतिभा सम्मान, दर्शक संस्थान जयपुर से बाल श्रेष्ठ सम्मान, इन्डियन ट्रेल ब्लेजर से यंग अचिवर सम्मान, आई आई एस यूनिवर्सिटी जयपुर से एक्सीलेंस इन कल्चर जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है। ये यूनेस्को इंटरनेशनल डान्स काउंसिल की मानद सदस्य भी है। मानव संसाधन मंत्रालय ने कल्चरल एक्स्चेंज जापान के लिए भी चुना था।

Related Articles

Back to top button