प्रदेश

बर्थ-डे पार्टी में खाना खाने से 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ३० सितम्बर ;अभी तक ;   नगर के वाधवा परिवार में उस वक्त खुशी का माहौल गम में बदलने लगा जब एक के बाद एक परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोस होने लगे, जहां मौजूद लोगों ने सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की हालात गंभीर हैं।
                                                  जानकारी अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 18 निवासी वाधवा परिवार में कमलेश वाधवा का गत दिवस 28 सितंबर को जन्मदिन था, जहां परिवार के लोगों ने शाम को जन्मदिन की खुशी मनाने के लिए घर पर ही पार्टी रखी थीं, बर्थ-डे पार्टी में पहुंचे लोगों ने आर्शिवाद दिया और पार्टी में खाना खाये और आधा घंटे के बाद लोग बेहोस होकर गिरने लगे। जिसमें घनश्याम वाधवा, काजल वाधवा, पवन वाधवा, कमलेश वाधवा, सिमरन वाधवा, निषा वाधवा, लाढो वाधवा और प्राची वाधवा की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत खराब होने से उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button