प्रदेश

स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण स्कूल वाहन बेकाबू होकर पलटा, 6 बच्चे घायल

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ३ अक्टूबर ;अभी तक ;  जिले अनुविभागीय मुख्यालय वारासिवनी में आज सुबह 5 किलोमीटर दूर मेंहदीवाडा खापा मार्ग पर स्कूली वेन का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण निजी स्कूल में अनुबंधित स्कूल वाहन बेकाबू होकर पलट गई।
                                  वाहन में लगभग 24 बच्चे और शिक्षिका सवार थी वाहन में सवार 6 बच्चे घायल हो गये 2 शिक्षिकाओं की भी हल्की चोटें लगी है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन पुलिस थाने में लाकर खड़ा करवा दिया।
                              प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मेंहदीवाडा में स्थित अमृतलाल जायसवाल हाई स्कूल का स्कूली वाहन सुबह बच्चों को लेने खापा गया था खापा ग्राम से बच्चों को लेने के बाद मेहंदीवाडा लौट रहा था तभी रास्ते में ही वह पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कूली वाहन में अग्नीशामक यंत्र फस्टेड बक्स सहित खिडकियों में जाली नही थी वेन में मालिक का नाम परमिट नंबर नही थे ना ही फिटनेंटस साटिफिकेट था।
                                          इस क्षेत्र में लगभग 50 से अधिक स्कूल संचालित किये जा रहे है जिनमें से निजी स्कूलों में जो वाहन संचालित किये जा रहे उनमें आवश्यक दस्तावेज फिटनेंस सटिफिकेट डायविंग लाइसेंस सहित सुप्रिमकोर्ट द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन किया जा रहा है। इन विसंगतियों के चलते कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
                                                 वारासिवनी में तत्कालीन एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बीआरसी को पत्र लिखकर क्षेत्र में चलाये जा रहे स्कूली वाहनों के संबंध में निर्धारित मापदण्डों से जुडी जानकारी मांगी थी जो आज दिनांक उपलब्ध नहीं कराई गई।

Related Articles

Back to top button