प्रदेश

सलेहा थाना प्रभारी सरिता तिवारी, एएसआई शिवेंद्र प्रताप सिंह समेत 3 आरक्षक निलंबित

दीपक शर्मा
पन्ना- ४ अक्टूबर ;अभी तक ;  पन्ना जिले के सलेहा में सटोरियों द्वारा खुलेआम सट्टा खिलाये जाने के मामले में कार्यवाही न करने पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने सलेहा थाना प्रभारी सरिता तिवारी, एएसआई शिवेंद्र प्रताप सिंह समेत 3 आरक्षको को निलंबित कर दिया है।
                                            इस संबंध में आज गुनौर एसडीओपी ग्लेडविन कार  ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर मेरे द्वारा सलेहा जाकर सटोरियों पर कार्यवाही की गई थी।और तीन सटोरिया को थाना परिसर के 100 मीटर के दायरे पर सट्टा खिलाते पकडा था।एसडीओपी के प्रतिवेदन पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा यह कार्यवाही की गई है।पन्ना एसपी ने सायबर सेल प्रभारी अनिल राजपूत को सलेहा थाना प्रभारी बनाया हे।

Related Articles

Back to top button