प्रदेश

ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर मे बड़ा फर्जीवाड़ा, छह लाख से अधिक की राशि कागजो मे कर दी खर्च

दीपक शर्मा

पन्ना ५ अक्टूबर ;अभी तक ;  जनपद पंचायत पन्ना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतो में व्याप्क स्तर पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहें है। स्थानीय लोगो द्वारा लगातार वरिष्ट अधिकारीयों से शिकायत भी की जा रही है। लेकिन संबंधित दोषीयों के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने से फर्जीवाड़ा करने वाले भ्रष्ट सरपंच, सचिव उपयंत्रीयों को होसले बुलंद है। यह भी बताया जाता है कि संबंधित भ्रष्टाचारीयों को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीयों को संरक्षण प्राप्त है।

इसी प्रकार का मामला ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर का प्रकाश में आया है। जहां पर ठाकुर बाबा विक्रमपुर के पास स्थित तालाब बंड विस्तार एवं गहरी करण का कार्य वर्ष 2022 में स्वीकृत किया गया था। जिसमें तालाब की गहरी करण तथा विस्तारीकरण के लिए छह लाख 56 हजार 290 रूपये की राशि खर्च की गई। लेकिन स्थानीय लोगो ने बताया कि मात्र एक दिन जेसीबी मशीन से खोदाई कार्य कराया गया। इसके अलावा संबंधित तालाब मे कोई भी कार्य नही किया गया और न ही स्थानीय मजदूरो को लगाकर किसी प्रकार का कोई कार्य किया गया है। उसके बावजूद संबंधित ग्राम पंचायत में छह लाख से अधिक की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

साथ ही जो मस्टर रोल मे मजदूरो के नाम दर्शायें गयें है उक्त अधिकांश मजदूर ग्राम हरदुआ के है तथा उनके नाम की मजदूरी मस्टर रोल मे डलीं हुई है। जबकी उक्त हरदुआ ग्राम के मजदूरो ने कोई कार्य नही किया है। अधिकांश इस प्रकार के लोग है जो कभी मजदूरी करते ही नहीं है, लेकिन उनके नाम की हाजरी डालकर राशि निकाली गई है। जैसे ज्ञानेन्द्र वाजपेयी, ओम प्रकाश वाजपेयी, माया वाजपेयी, देवेन्द्र वाजपेयी, धमेन्द्र वाजपेयी, जीतेन्द्र वाजपेयी, दीनेश वाजपेयी, बृजेश शर्मा, सुमित गंगेले आदि। इस प्रकार से फर्जी मस्टर रोल डालकर व्याप्क स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया है। स्थानीय लोगो से जब जानकारी ली गई है तो उनका कहना है कि उक्त तालाब में मजदूरो के माध्यम से कोई भी कार्य नही हुआ है और नही स्थानीय मजदूरो को काम मे लगाया गया है। इससे यह साबित होता है कि सिर्फ कागजो मे फर्जी मस्टर दर्शाकर छह लाख से अधिक की राशि निकाली गई है तथा उसमे बंदर बाट किया गया है।

Related Articles

Back to top button