प्रदेश

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्र नगर में अभिमन्यु कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरूक

दीपक शर्मा

पन्ना ६ अक्टूबर ;अभी तक ;   शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में थाना देवेंद्रनगर के नगर निरीक्षक आर एस सोनकर ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर कक्षा 11वी एवं 12वी की छात्राओं को अभिमन्यु कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर क्राइम की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना है।

नगर निरीक्षक ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव न केवल उपयोगी है, बल्कि इसके कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी संकट की स्थिति में वे तत्काल टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं, जिसकी जानकारी से छात्राओ को अवगत कराया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश रैकवार सहित पूरे स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की आवश्यकता और सहयोग अभिमन्यु कार्यक्रम की आवश्यकता आज के समय में अत्यधिक महसूस की जा रही है, क्योंकि छात्रों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य खतरे के प्रति सजग करना आवश्यक है। पुलिस विभाग का योगदान यह सुनिश्चित करेगा कि छात्राओं को सही जानकारी मिल सके, जबकि शिक्षकों का समर्थन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक होगा। अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने बच्चों को जागरूक करना होगा, ताकि वे सुरक्षित तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग कर सकें।

Related Articles

Back to top button