प्रदेश

कॉलेज मैदान में आज मालवांचल के सबसे भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन होगा 

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ११ अक्टूबर ;अभी तक ;   दशपुर दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान  में विजयादशमी पर्व पर आज 12 अःटूबर शनिवार को कॉलेज ग्राउंड में सायंकाल 6रू00 बजे से मालवांचल के सबसे भव्य दशहरे उत्सव का आयोजन होगा।
                                      दशपुर दशहरा उत्सव समिति के  अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल , संयोजक ब्रजेश जोशी ने बताया कि नगर ओर अंचल के सबसे बड़े उत्सव की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर और कलेःटर अदिति गर्ग ने तैयारी का जायजा लिया मैदान का मुआयना किया और व्यवस्था संबंधी अपने सुझाव और निर्देश दिए ।
                                      उल्लेखनीय है कि रावण का 71 फीट ऊंचा पुतला और मेघनाथ, कुंभकरण के 41,41 फीट के पुतलों का दहन किया जाएगा साथ ही रंगारंग भव्य गगन चुंबी आतिशबाजी के भी अनोखे नजारे प्रस्तुत होंगे। इस वर्ष प्रभु प्रेरणा से सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान हजारों लोग एकत्र होते हैं सभी सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।  इस हेतु  वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली टीमो से भी संपर्क किया गया है। रावण के पुतले की आंखें झपकेगी तलवार वाला हाथ चलेगा, गर्दन घूमेगी। मैदान के मध्य में भगवान श्री हनुमान जी का विशाल स्टैचू भी स्थापित किया जा रहा है जो सभी के लिए श्रध्दा और आकर्षण का केंद्र रहेगा।  आयोजन समिति ने युवाओं और बच्चों से आग्रह किया है कि हर घर से हनुमान बनकर वे मैदान में आए यह भी अपने आप में नवाचार होगा।
भव्य दशहरा उत्सव के इस समारोह में मंचीय अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,  विशिष्ठ अतिथि  सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार,पूर्व विधायक व प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक  विपिन जैन, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर,उपाध्यक्ष नम्रता चावला, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह गुर्जर,युवक कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा,मंजीत सिंह मनी आदि उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश काला, संजय वर्मा, राजेश गुजर,  जगदीशचन्द्र  चौधरी, नन्दू भाई आडवाणी, नरेश चंदवानी,रखबचन्द जैन, दिनेश नागर, प्रहलाद ड़गवार , पंकज बिसलेरी, राकी यादव, संतोष गोयल, हेमन्त अग्रवाल, बिल्लू अग्रवाल ,  विवेक अग्रवाल, जितेंद्र पाटीदार, प्रदीप सोनी, प्रांजल शर्मा, सौरभ सोमानी, कुलदीप सोमानी, अनिल अग्रवाल, पंकज मित्तल, राकेश दुग्गड़, सचिन पाटनी, अप्रेश भंडारी, प्रदीप भाटी, मुकेश गर्ग, राजेश बोहरा  रमेश काबरा, मोनू अग्रवाल, विवेक माहेश्वरी, कपिल मावर, मनोज मंडेला, चेतन जोशी, दिलीप सेठिया, नरेंद्र त्रिवेदी, दीपक कुमावत, संदीप सिंह, सतीश वर्मा अप्पू, योगेश भट्ट, अनिल संगवानी, जगदीश काला, ललित बाहेती आदि ने नगर और संपूर्ण अंचल वासियों से सपरिवार इष्ट मित्रों सहित दशहरा उत्सव का आनंद लेने का अनुरोध किया है। यह जानकारी समिति के प्रवक्ता राजेश पाठक ने दी।

 


Related Articles

Back to top button