प्रदेश

श्री बालाजी धाम व साईधाम मंदिर पर नवरात्रि व विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ अक्टूबर ;अभी तक ;   श्री बालाजी धाम साईधाम मंदिर अभिनंदन मेन कॉलोनी के परिसर में नवरात्रि पर्व व विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
                                         प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के नो दिनों तक क्षेत्र की माताओं व बहनों द्वारा परम्परागत रूप से भक्ति गीतों पर गरबा नृत्य कर माता की आराधना की। नवमी पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर समिति की सदस्य श्रीमती कीर्ति आशीष सक्सेना को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल से सम्मानित होने पर समिति द्वारा सम्मानित किया। साथ ही समिति की सदस्य डॉ. सौरभ पाण्डे का चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा उनके नर्सिंग होम राममोहन  हास्पिटल के एक वर्ष पूर्ण होने पर उनका भी समिति द्वारा सम्मान किया गया। विजयादशमी पर्व पर प्रातः कन्या भोज का आयोजन किया गया तथा सायंकाल हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। तथा उसके पश्चात् भव्य  आतिशबाजी  की गई तथा रावण के पुतले का दहन किया गया।
इन सभी आयोजनों में समिति के सभी सदस्य, भक्तगण व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 


Related Articles

Back to top button