प्रदेश

करंट लगने से युवक की मौत

दीपक शर्मा

पन्ना १४ अक्टूबर ;अभी तक ;  जिले के अजयगढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम नन्दनपुर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक आशुतोष सिंह सिंगरौल पिता विजय सिंह सिंगरोल जो अपने खेत गया हुआ था, तथा वहां से बाहर लौटा तो उसने घर का दरवाजा खोला, दरवाजा खोलते ही म्रतक को करंट लग गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा अजयगढ थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पंहुची तथा पंचनामा बनाते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। तथा मामले मे मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button