प्रदेश

आर्य समाज के निर्वाचन सर्वानुमति से सम्पन्न, मधुसूदन आर्य पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ अक्टूबर ;अभी तक ;   आर्य समाज मंदिर मंदसौर में 13 अक्टूबर 2024 में आर्य समाज संभाग रतलाम के संभागीय प्रधान श्री बंशीलाल आर्य की उपस्थिति में आर्य समाज मंदसौर के निर्वाचन सर्वानुमति से सम्पन्न हुए।
                                  निर्वाचन में अध्यक्ष (प्रधान) श्री मधुसूदन आर्य, उपप्रधान सुश्री सुधा शर्मा, श्री सूर्यप्रकाश गुप्ता, मंत्री श्री राजेश पालीवाल, उपमंत्री श्री दयानन्द आर्य, कोषाध्यक्ष श्री डालूराम लिलोरिया, पुस्तकाध्यक्ष श्री नारायणलाल चौधरी, प्रचार मंत्री श्री सुरेन्द्र भाटी, आर्यवीर दल श्री जयवर्धन पाटीदार, श्री सुनील गुप्ता, सभा प्रतिनिधि श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, श्री महेश शर्मा, श्री सुनील गुप्ता, छात्रावास अधीक्षक श्री जयवर्धन पाटीदार निर्विरोध बनाये गये।

Related Articles

Back to top button