प्रदेश

“डॉ. उषा अग्रवाल की पुस्तक कल्चरल हेरिटेज मैनेजमेंट एण्ड सस्टेनेवल डेवलपमेंट” का विमोचन लंदन में

महावीर अग्रवाल –
मंदसौर १५ अक्टूबर ;अभी तक ;   15 वीं ITHC इंटरनेशन टयुरिज्म कान्फ्रेंस के उद्‌घाटन अवसर पर डॉ. उषा अग्रवाल की पुस्तक, कल्चरल हेरिटेज मैनेजमेंट एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट का विमोचन किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्वर हेम्पटन इंग्लैण्ड में आयोजित इस कान्फ्रेंस में प्रो. क्लेरे स्चोफिल्ड डीन, फैकल्टी ऑफ आर्टस एण्ड बिजनेस एण्ड सोश्सल साइंस एवं प्रो. एस.पी. बंसल प्रेसीडेंस ITHC एवं वाइस चांसलर, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा इस पुस्तक का विमोचन किया गया गया।

                                              डॉ. उषा अग्रवाल ने बताया कि यह पुस्तक मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रबंधन पर आधारित है। इसमें मुख्य रूप से संस्कृति क्या है, इसको कौन संरक्षित करेगा और कैसे संरक्षित किया जाय पर अध्ययन किया गया है। पुस्तक में पर्यटन की दृष्टि से 10 केस स्टड्ीज को लिया गया है, जैसे सांची के पर्यटन स्थल का प्रबंधन, पर्यटक प्रबंधन का महत्व, पंचमंढ़ी में रिस्पोसिबल पर्यटन की रणनीति, भीम बैठका का राक हेरिटेज, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर का सुरक्षा प्रचार और प्रबंधन की दृष्टि से अध्ययन प्रस्तुत किया गया हैं साथ ही इस पुस्तक में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के कानून और स्टेक होल्डर पर प्रकाश डाला गया है। म.प्र. के पर्यटन विकास हेतु अनेक सुझावों को प्रस्तुत किया गया है।
                                          इस अवसर पर इंडियन टयुरिज्म एण्ड हास्पिटलिटी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा डाॅ. उषा अग्रवाल को पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button