प्रदेश

श्री गुरु टेकचंद जी महाराज का समाधि महा महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर , नगरी  १७ अक्टूबर ;अभी तक ;   नगरी नगर में दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य देव गुरु श्री टेकचंद जी महाराज का समाधि महोत्सव गुरुवार को बड़े धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ मनाया समाधि महोत्सव आयोजन का शुभारंभ भव्यचल समारोह एवं कलश यात्रा के रूप में नगर के श्री बड़ा चारभुजा नाथ मंदिर से बैंड बाजा एवं ढोल के साथ शुरू हुआ ।चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर जल कलश धारण किया हुआ था।
                                     वहीं भजनों की धुन पर युवक युवतियां थिरके साथ ही डांडिया खेलते हुए गुरु टेकचंद जी की स्तुति की।  चल समारोह श्री बड़ा चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड इंडिया गेट तेजाजी प्रांगण होते हुए वितरण हुआ कार्यक्रम में मंदसौर रतलाम जिले के दर्जी समाज जनों के साथ नगर से भी बड़ी संख्या में सर्व समाज जनों की उपस्थिति रही।
                                  चल समारोह में मंदसौर क्षेत्रीय विधायक श्री विपिन जैन ने अपने विधायक निधि से मंदिर निर्माण हेतु 51 हजार रुपए की घोषणा की , साथ ही इस वर्ष भोजन प्रसादी में 41 हजार की राशि भेरूलाल जी ,दिनेश जी देवड़ा आकोदड़ा की तरफ से रही।
अंत में महा आरती की गई

Related Articles

Back to top button