प्रदेश

सरस्वती विहार मंदसौर के खिलाड़ियों ने विद्या भारती की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में जीते तीन गोल्ड मेडल

महावीर अग्रवाल 

 मन्दसौर १७ अक्टूबर ;अभी तक ;   विद्या भारती की अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता देवास में विद्या भारती मालवा के प्रकल्प सरस्वती विहार शैक्षणिक संस्थान के सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई विद्यालय के खिलाड़ी परी शर्मा, रणधीर सिंह तंवर, नमन ने स्वर्ण पदक अर्जित कर एससीएफआई में सहभागिता करेंगे।
                                         तीनों की इस उपलब्धि पर विद्या भारती मध्यक्षैत्र के सह संगठन मंत्री श्री अखिलेश मिश्रा, विद्या भारती मालवा के संगठन मंत्री श्री योगेश शर्मा, विद्या भारती मालवा के अध्यक्ष डॉ. श्री कमल किशोर चितंलाग्यां, सचिव श्री प्रकाश चन्द्र धनगर, विद्या भारती मालवा के नगरीय शिक्षा के प्रांत प्रमुख श्री पंकज पंवार, सह प्रांत प्रमुख श्री सुंदरलाल शर्मा, सरस्वती विहार संचालन समिति के सचिव श्री अशोक पारीख, प्रबंधक श्री सुनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राजदीप परवार, प्राचार्य डॉ. सरोज प्रसाद, उपप्राचार्य लक्ष्मी राठौड़, प्रधानाचार्य श्री प्रवीण मिश्रा, खेल प्रमुख श्री दिनेश यादव, कोच नितिराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button