महावीर अग्रवाल
मंदसौर 28 फरवरी ;अभी तक ; माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन 28 फरवरी, 2025 को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिला न्यायालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान कपिल मेहता ने रक्तदान को महादान बताते हुये, इस पुनित कार्य में सहभागी बनने हेतु उपस्थित जन को प्रेरित किया। उन्होंने व्यक्त किया कि रक्तदान को लेकर आमजन में कई भ्रांतिया व्याप्त है, जबकि रक्तदान करना रक्तदाता एवं समाज दोनो के लिये उपयोगी है। उनके द्वारा रक्तदान के लाभ को बताते हुये, उपस्थित जन से व आमजन से अपील की कि वे इस स्वेच्छीक पुनीत कार्य में सहभागी बने।
उक्त शिविर में न्यायालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छिक रूप से रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये।


