More
    Homeप्रदेशयुवक की गोली मारकर हत्याः आक्रोषित लोगों ने NH44 पर लगाया जाम;...

    युवक की गोली मारकर हत्याः आक्रोषित लोगों ने NH44 पर लगाया जाम; बदमाशों ने की  फायरिंग

    देवेश शर्मा
    मुरैना एक मार्च ;अभी तक ;  मुरैना के सिलायथा गांव में एक युवक की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोषित लोगों ने नेशनल हाईवे 44 पर जाम लगा दिया है। हत्या करने वाले उस इलाके के नामी बदमाश बताए गए हैं। मृतक युवक खेती-किसानी करता था।
                                 पुलिस ने बताया कि, मृतक का नाम ध्रुव यादव 32 है। नामी बदमाश  गोसाई है।वह  अपने चार-पांच साथियों के साथ गांव में ध्रुव के पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।झगड़ा किसी पुरानी रंजिश की वजह से हुआ है।युवक को हत्या के बाद आक्रोषित लोगों ने सिविल लाइन थाने के सामने नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर जाम लगा दिया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और लोगों को समझने का प्रयास कर रही है। स्थानीय, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
                                    सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि कुछ गुसाई जाति के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है। लोगों को समझाभूझकर कर जाम खुलवा रहे हैं।जांच पड़ताल कर दोषी लोगों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img