More
    Homeप्रदेशपशु चिकित्सालय की भूमि पर कब्जा करने के लिए काटे जा रहे...

    पशु चिकित्सालय की भूमि पर कब्जा करने के लिए काटे जा रहे हैं हरे भरे फलदार वृक्ष, बिना अनुमति के बनाई जा रही है कॉलोनी 

    दीपक शर्मा
    पन्ना एक अप्रैल ;अभी तक ;  पन्ना जिले में शासकीय भूमि पर कब्जा करने अवैध प्लाटिंग करने बिना डायवर्शन के मनमाने तरीके से भूमि क्रय विक्रय करने के गोरख धंधा  चल रहा है भू माफिया सरकारी जमीनों को भी कब्जा करने से नहीं चूक रहे हैं और इसी प्रकार  रानी बाग रोड  पशु विभाग का सामने आया जहां पर पशु विभाग से लेकर सिविल लाइन तक 10 से 15 एकड़ वेश कीमती जमीन पर प्लाटिंग का कार्य चल रहा है एवं पशु विभाग की जमीन पर से रोड बनाई जा रही है जिस पर हरे भरे वृक्षों को बेरहमी से काटा जा रहा है । जबकि पशु विभाग उक्त जमीन को वेटरनरी अस्पताल की बता रहा है और यहां पर कर्मचारियों के क्वार्टर्स बने हुए हैं।
                                इस संबंध में पशु विभाग द्वारा तहसीलदार महोदय को तीन-तीन बार पत्र लिखकर सीमांकन की मांग की जिस पर सीमांकन‌ दल भी गठित हुआ परंतु अभी तक सीमांकन नहीं हुआ पशु विभाग द्वारा वृक्ष काटे जाने के संबंध में भी शिकायत की परंतु  कोई कार्रवाई नहीं हुई।  आज सुबह पशु विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यहां पर प्लाटिंग करने वाले प्रमोद खरे द्वारा वृक्ष कटवाए जा रहे हैं जिस पर पशु विभाग के कर्मचारियों ने विरोध किया।
                               मौके पर पत्रकारों द्वारा फोटो खींची जिस पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा विरोध किया गया कुल मिलाकर यह सारा खेल नगर पालिका से मिलकर चल रहा है। यदि सरकारी जमीनों पर इसी प्रकार से कब्जा होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जहां शासकीय जमीन है खत्म हो जाएंगे प्रशासन को चाहिए कि तत्काल ध्यान दिया जाए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img