आनंद ताम्रकार
बालाघाट 2 अप्रैल ;अभीतक ; कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ग्रामीण स्कूल चुना। उन्होंने शहर से दूर मगरदर्रा के हाई स्कूल के विद्यार्थियों से कई तरह की चर्चाएं भी की। उन्होंने विद्यार्थियों से जाना कि वे पढ़ने के अलावा किस कार्य में सक्रिय है ? वे कौन सा काम या खेल है जो पसंद करते है ? यह जानने के बाद कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि हर विद्यार्थी या व्यक्ति की एक खास रूचि रहती है। इस रूचि या हॉबी को वह कई बार करियर के तौर पर चुन लेता है। ऐसी रूचि से समय के साथ विस्तार विकास और दृष्टि भी बदलती है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनाव करने की भी बात कहीं। हॉबी और रूचि बुद्धि के विकास और कॅरियर निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हॉबी से ही हमारी मानसिक परिस्थिति भी मजबूत होती है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत सांकेतिक रूप से कक्षा 9वीं व 10वीं के बच्चों की पुस्तकें भी प्रदाय की गई।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री एके उपाध्याय, प्राचार्य श्री आलोक मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष श्री शंकरलाल बिसेन, सरपंच, अभिभावक व ग्रामीण जन मौजूद रहें।सोशल मीडिया का उपयोग सही दिशा में करें
कलेक्टर श्री मीना ने मगरदर्रा हाई स्कूल के छात्र श्री आयुष के जवाब में कहा कि अपनी स्किल्स को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो तक पहुचाने का अच्छा साधन है। लेकिन सोशल मीडिया का सही दिशा में उपयोग ही इसको उपयोगी बनाता है। इसी तरह मगरदर्रा की कई बालिकाओं ने कबड्डी खेल को अपना पसंद का खेल बताया साथ ही डॉक्टर्स बनने की भी मंशा जताई।

