More
    Homeप्रदेश04 फरवरी को रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन

    04 फरवरी को रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन

    आशुतोष पुरोहित
    खरगोन 3 फरवरी ;अभी तक ;   खरगोन जिले की पवित्र नगरी मण्डलेश्वर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के अवसर पर 04 फरवरी 2025 को रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान आमंत्रित दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस आयोजन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है और निर्देशित किया है कि आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए।
    निर्झरणी महोत्सव आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डलेश्वर को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा नायब तहसीलदार टप्पा मण्डलेश्वर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मण्डलेश्वर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश्वर, मण्डलेश्वर एवं करही पाडल्या तथा जनपद पंचायत महेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपने क्षेत्र के अंतर्गत इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img