More
    Homeप्रदेशमंदसौर जिले के दो सैनिकों को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने पर...

    मंदसौर जिले के दो सैनिकों को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने पर अ.भा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद मंदसौर ने किया स्वागत सम्मान

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३ फरवरी ;अभी तक ;   भारतीय सेना से दो सैनिक सेवानिवृत होकर लौटे, दोनों सैनिकों का अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मंदसौर द्वारा साफा, श्रीफल व माला से स्वागत सम्मान किया साथ ही शहर  नगर के जनप्रतिनिधियों और नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सैनिकों का गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।
                                            सूर्यनगरी(अफजलपुर) के सैनिक नायक रघुनाथ सिंह राठौड़ एवं मल्हारगढ़ तहसील के बरखेड़ा जयसिंह गांव के हवलदार सामंतसिंह शक्तावत का स्वागत सम्मान यात्रा मंदसौर रेलवे स्टेशन मंदसौर से शुरू होकर शहर के मध्य से भ्रमण करते हुए भारत माता चौराहा, गांधी चौराहा, बीपीएल चौराहा होते हुए अपने-अपने गांव के लिए निकले साथ ही अपनी अपनी तहसीलों में पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों द्वारा भी जोरदार स्वागत किया गया। सेवानिवृत होकर सकुशल प्रथम आगमन पर शहर नगर गांवों में दोनों सैनिकों का भव्य स्वागत एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया
                                       दोनों सैनिकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सेवाएं अभी समाप्त नहीं हुई हम देश सेवा करके आए, हमारा जोश जुनून अभी भी बरकरार है हम अब युवाओं के बीच अपना अनुभव साझा करेंगे व सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
                                                 सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला ने कहा कि हम अभी तक 700 से अधिक सैनिकों का स्वागत कर चुके है इससे नवयुवकों का सेना कि तरफ झुकाव लगातार बढ़ रहा है सैनिक के सम्मान में पूरा शहर पलक पांवड़े बिछाए स्वागत करता है।
                                          पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर पालड़ी ने कहा सैनिकों का जीवन आसान नहीं होता देश के दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र पहाड़ियों सीमाओं पर भारत माता कि सेवा के साथ साथ परिवार कि जिम्मेदारी भी एक चुनौती होती है हर चुनौती से लड़ते हुवे अपने देश कि रक्षा और परिवार कि जिम्मेदारी को एक सैनिक पूर्ण करता है।
                                         इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला, संगठन जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर पालड़ी, राजेश चौहान  सहित  बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सैनिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img