More
    Homeप्रदेशश्री विघ्नहर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ खिलचीपुरा पर 10 फरवरी को चढ़ाई जायेंगी...

    श्री विघ्नहर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ खिलचीपुरा पर 10 फरवरी को चढ़ाई जायेंगी ध्वजा

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर ३ फरवरी ;अभी तक ;   नगर के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल श्री विघ्नहर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ खिलचीपुरा, मन्दसौर में इस वर्ष का ध्वजारोहण कार्यक्रम 10 फरवरी 2025, सोमवार को संपन्न होगा।

                                            आयोजक संदीप धींग और दिलीप संघवी ने बताया कि अति प्राचीन परम तारक परम प्रभावक तीर्थ क्षेत्र पारसधाम, खिलचीपुरा में विराजित श्री विघ्नहर पार्श्वनाथ परमात्मा के जिनालय पर महान तपस्वी तप सम्राट मालव भूषण परम पूज्य स्व. आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वरजी म. सा., आचार्य श्री विश्वरत्न सागरजी म.सा. की प्रेरणा एवं आशीर्वाद एवं सरल स्वाभावी गुरुवर्या श्री प. पू. रत्नज्योति श्रीजी म.सा. की सुशिष्या, मोक्षज्योति श्रीजी म.सा., वर्धमान तप आराधिका प. पू. आदर्शज्योति श्रीजी म.सा., सौम्य स्वभावी प.पू. आशयज्योति श्रीजी म.सा., वैयावच्चकारी प. पू. आर्यज्योति श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ध्वजारोहण का शुभ अवसर आया है।
                                             आपने बताया कि  दिनांक 10 फरवरी 2025, सोमवार को प्रात: 8.00 बजे सत्तर भेदी पूजन के साथ वार्षिक चड़ावे बोले जायेंगे, जिसके पश्चात् प्रात: 9.30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा जिसके बाद प्रात: 10.00 बजे स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया जायेंगा। सम्पर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी स्व.  रुपचन्दजी बदामबाई, स्व. श्री लक्ष्मीलालजी धींग की स्मृति में श्री जैन नमकीन परिवार मंदसौर है।  पूजा  विधीकारक आनन्द जैन, धुन्धडका वाले द्वारा संपन्न करवाई जायेंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img