महावीर अग्रवाल
मंदसौर १८ अप्रैल ;अभी तक ; स्थानीय स्नेह नगर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस भागवत प्रवक्ता पं. श्री सत्यनारायणजी शर्मा प्रतापगढ़ वाले द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गिरिराज धारण की महिमा और गोवर्धन परिक्रमा के आध्यात्मिक महत्व पर गहन प्रवचन दिया। पांचवे दिन भगवान गिरीराजजी को छप्पन भोग का नैवेद्य भी लगाया गया।
कथा के दौरान पंडित शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला का वर्णन करते हुए बताया कि यह घटना भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए भगवान की करुणा का प्रतीक है। उन्होंने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है।
उन्होंने बताया कि जब इन्द्रदेव ने गोकुलवासियों पर प्रकोपस्वरूप मूसलधार वर्षा की, तब बालकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को आश्रय प्रदान किया। यह लीला दर्शाती है कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने प्रवचन का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा, और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन किया।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी दो दिनों तक मंदिर परिसर में दोप. 12 से सायं 4 बजे जारी रहेगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित अन्य प्रसंगों पर प्रकाश डाला जाएगा।
प्रारंभ में पोथी पूजन कथा आयोजक ए.पी.शर्मा, धीरज पाठक, हंसराज रौंदवाल एमपीईबी, सहित क्षेत्रवासी, महिला भक्त मित्र मण्डल एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने किया। आज कथा में मप्र विद्युत मंडल कर्मचारी साख संस्था के अध्यक्ष डी एस चंद्रावत, संचालक देवेंद्रसिंह चौहान, सदस्य नरेंद्र नवले, दिलीप शर्मा, योगेन्द्र पंड्या, एमएस सिसोदिया, ओपी मिश्रा, प्रहलाद माहेश्वरी अशोक शर्मा, श्याम शर्मा संजीव त्रिवेदी राजू सेन विक्रम चंद्रावत हेमराज खाबिया सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुजन उपस्थित थे। इस दौरान आशुतोष महादेव बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों ने कथा में आए भक्तों के लिए रसना ठंडाई एवं मनोज शर्मा, गोरधनलाल टेलर, एस एल शर्मा ने गुरुजी की ठंडाई शरबत की व्यवस्था कर प्रसादी बाटी तथा हांगकांग निवासी श्रीमति राखी शर्मा पिता एपी शर्मा के द्वारा छप्पन भोग की प्रसाद का आयोजन रखा गया।
रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्नेह नगर मंदसौर परिसर में सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है। यह जानकारी मन्दिर समिति के मीडिया प्रभारी किरण शर्मा ने दी ।