More
    Homeप्रदेशसैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर एक्टिवा और बाइक की भिड़ंत में राजस्थान के दूल्हे...

    सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर एक्टिवा और बाइक की भिड़ंत में राजस्थान के दूल्हे सहित दो की मौत, तीन घायल

    अरुण त्रिपाठी

    रतलाम, 20 अप्रैल ;अभी तक ;   जिला मुख्यालय रतलाम से करीब 35 किलोमीटर दूर सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर शनिवार शाम एक्टिवा और बाइक सवार की भिड़ंत में बाइक सवार दूल्हे व एक्टिवा सवार की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए,जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंपे गए।

    सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम रणपुर थाना घंटाली निवासी रामलाल डामोर (22) पिता राजमल डामोर अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसी की शादी की पत्रिका देने सैलाना क्षेत्र के सेल्यारुंडी में बुआ के यहां आ रहा था। जिले की सीमा पर राजस्थान से लगे बावड़ीखेड़ा में बाइक सवार रामलाल सामने से आ रहे एक्टिवा सवार में जा भिड़ा। ये टक्कर इतनी जोरदार थी, कि रामलाल और एक्टिवा सवार गनी मोहम्मद (52) पिता रहमान रंगरेज की मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा सवार मो. रफीक कुरैशी (48) पिता छोटे खां निवासी मराठों का वास रतलाम घायल हो गया। बाइक पर सवार मृतक के रिश्तेदार गोविंद और भतीजा मंशू भी घायल हो गए।

    पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को रात में रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मृतक दूल्हे रामलाल की राजस्थान के करवी ग्राम निवासी केशुराम निनामा की बेटी कविता के साथ 6 मई को शादी होने वाली थी। हादसे के समय रामलाल डामोर के गले में माला थी। दूल्हे की मौत के बाद उसके गांव में मातम छा गया। मृतक रामलाल की मां का निधन पूर्व में हो चुका है और वह अपने पिता का इकलौता सहारा था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img