More
    Homeप्रदेशपी.एम.  कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर में नशा मुक्ति जागरूकता परिचर्चा एवं शपथ...

    पी.एम.  कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर में नशा मुक्ति जागरूकता परिचर्चा एवं शपथ का आयोजन हुआ

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर ११ मई ;अभी तक ;   पी.एम.  कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. जे. एस. दुबे ने बताया कि इण्डियन रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, यूथ रेडक्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर “नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव” विषय पर परिचर्चा का आयोजन कर नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई । जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराया जाकर, नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जनजागृति एवं चेतना निर्माण किया जाकर मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाना है। उक्त परिचर्चा में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार आर्य ने विद्यार्थियों को नशे के सेवन से दूर रहने हेतु नशा मुक्ति शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. भारत सिंह कलेश ने विद्यार्थियों को कहा कि हमें मादक द्रव्यों का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे के सेवन करने वाले की बुद्धि भ्रष्ट हो जाने पर उसका सर्वनाश हो जाता है। समाजशास्त्र विभाग के प्रो. संजय पंवार ने कहा कि नशा सभ्य समाज के लिए अभिशाप है।  नशे से दूर रहने के लिए हमें दृढ़ संकल्प लेना होगा।  इस अवसर पर एम.ए.(हिन्दी) के विद्यार्थी एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित थे ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img