More
    Homeप्रदेशभूमिगत खदान में चट्टान गिरने से एक श्रमिक की मौत का मामला...

    भूमिगत खदान में चट्टान गिरने से एक श्रमिक की मौत का मामला छिपाने पर खदान मालिक सहित 5 गिरफ्तार

    आनंद ताम्रकार

    बालाघाट 12 मई ;अभी तक ;  जिले के तिरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत मिरगपुर ग्राम में स्थित डी पी राय की भूमिगत खदान में रात्रिकालीन शिफ्ट में कार्य के दौरान चट्टान गिरने से एक श्रमिक की मलबे में दबकर हुई मौत की घटना को खदान प्रबंधन द्वारा छिपाये जाने एवं पुलिस को सूचना ना देते हुये घटना के साक्ष्य छुपाते हुये झूठी कहानी गढते हुये मौत को दुर्घटना का रंग देने के आरोप में पुलिस ने खदान मालिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों में मृतक का पिता भी शामिल है। जिसने पुलिस को खदान में हुई दुर्घटना के तथ्यों को छुपाते हुये पेड काटने के दौरान मृत्यु होना पुलिस को बताया था जो जांच में झूठा पाया गया।

    पुलिस उपनिरीक्षक थाना तिरोडी उमेश दियेवार ने अवगत कराया की 10 फरवरी 2025 की देर रात्रि में तिरोड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के मिरगपुर स्थित डी पी राय की भूमिगत खदान में आयुष पिता किशोर लिल्हारे उम्र 22 वर्ष की खदान में कार्य करते समय मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बाद में मृत्यु हो गई थी।

    पुलिस द्वारा जांच के पश्चात राहुल पिता महेश शर्मा 58 वर्ष ग्राम पाण्डरवानी थाना तिरोड़ी, मुकेश पिता सुरजलाल ठाकरे 26 वर्ष गजपुर थाना कटंगी, अभिषेक राय पिता विभूतिभूषण राय 51 वर्ष रामदासपेठ नागपुर, मोहम्मद सलाउद्दीन पिता जुनूनमोहम्मद मलिक 34/ए गांधी लेआउट जफर नगर नागपुर महाराष्ट्र एवं मृतक के पिता किशोर पिता प्रेमचंद लिल्हारे 54 वर्ष वार्ड 16 गुडरूघाट थाना तिरोडी को धारा 106 (1),239,240,61(2)बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफतार किया गया। प्रकरण का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही जारी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img