महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ मई ;अभी तक ; वर्तमान पीढ़ी को हमने मोबाइल और टीवी देकर घरों में कैद कर दिया है और इस वजह से उनका सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है। मन्दसौर सीए ब्रांच के पदाधिकारियों ने आज टर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों व महिलाओं को घरों से बाहर निकालकर मैदान में खेलने का अवसर प्रदान किया है। साथ ही अन्य ब्रांच की टीमों को भी आमंत्रित कर आपने पड़ोसी जिलों के सदस्यों से सम्बन्ध विकसित करने की ओर कदम बढ़ाया है। इससे निश्चित रूप से मन्दसौर ब्रांच के सदस्यों को लाभ मिलेगा।’
उक्त विचार मन्दसौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने मन्दसौर सीए ब्रांच द्वारा आयोजित टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि खेलों के माध्यम से हमारा शारीरिक व्यायाम तो होता ही है साथ ही खेल खेल में हम एक दूसरे से घनिष्ठ सम्बन्ध भी बना लेते हैं, जो कि जीवन भर हमारे काम आते हैं। मन्दसौर ब्रांच ने अपने सभी सदस्यों को ऑफिस से खेल मैदान पर लाकर उन्हें नयी उर्जा प्रदान की है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीए प्रतीक डोसी ने कहा कि मन्दसौर सीए ब्रांच अपने सदस्यों की सहभागिता के साथ नये आयाम छूने को तत्पर है। मुझे गर्व है कि मैं भी इसी ब्रांच का सदस्य हूॅं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रांच चेयरमेन सीए राजेश मंडवारिया ने संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष ब्रांच द्वारा अनेक नये प्रकल्पों को अपनी प्राथमिकता में लिया है और अपने सदस्यों के सक्रिय सहयोग से हम सदस्यों व विद्यार्थियों के लिये अनेक सुविधाएं मन्दसौर में उपलब्ध कराने हेतु अग्रसर हुए हैं। मन्दसौर ब्रांच अपने सदस्यों के सर्वांगिण विकास हेतु कृत संकल्पित है और इसी कड़ी में शैक्षणिक सेमिनार के साथ साथ हास्य योग, क्रिकेट टूर्नामेंट जैसी गतिविधियों को भी आयोजित किया जा रहा है ताकि सदस्यों के कार्य और जीवन के बीच समन्वय स्थापित हो सके।
टूर्नामेंट में 11 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें मन्दसौर सीए ब्रांच की 5 टीमें, रतलाम सीए ब्रांच की 2 टीमें, नीमच सीए ब्रांच की एक टीम के अलावा डॉक्टर्स एसोसिएशन की दो टीमों व लायन्स क्लब मन्दसौर की 1 टीम ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मन्दसौर सीए परिवार की महिला खिलाड़ियों के बीच भी एक मैत्री मुकाबला आयोजित किया गया जिसमे गैम चेन्जर टीम ने दी क्वीन टीम को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।
फायनल मुकाबला रतलाम ब्रांच की डीआरडीओ डोमिनेटर टीम व मन्दसौर ब्रांच की टीम रफाइल 7 के बीच हुआ। इस मुकाबले में रतलाम ब्रांच की डीआरडीओ डोमिनेटर टीम ने मैच जीतकर विजेता का खिताब प्राप्त किया।
दिन भर खेले गये 14 मुकाबलों में तुषार कोठारी 2 बार, हर्षल अग्रवाल 2 बार, विश्वास श्रीमाल, प्रदीप पाटीदार 2 बार, रचित जैन, संजय जैन, गौरव गादिया, अर्पित पटवा, भावेश सिंहल, राहिल बाफना, आकाश मित्तल मैन ऑफ द मैच चुने गये। मैन ऑफ दि सीरीज का पुरस्कार सीए हर्षल अग्रवाल को दिया गया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों का स्वागत ब्रांच चेयरमेन सीए राजेश मंडवारिया, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, सचिव नीतेश भदादा, कोषाध्यक्ष अर्पित नागर, सिकासा चेयरमेन अर्पित मेहता, सीपीई चेयरमेन सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन सीए योगेन्द्र जैन, सीए अंकित श्रीमाल, सीए सुशील जैसवानी व सीए सुबोध सिंहल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीए सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया। आभार प्रदर्शन सीए नीतेश भदादा ने किया।