महावीर अग्रवाल
मंदसौर २० मई ;अभी तक ; विरोध प्रदर्शन के रहे कार्यकर्ताओं पर डोडाचूरा के तस्करों में हमला किया और पुलिस प्रशासन मौन रहा। इन्हें सत्ता का पूरा सरंक्षण प्राप्त था। प्रदेश में यह मैसेज अराजकता का हे।
उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कही। वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यकर्ताओं पर हमले के समय पुलिस मोन रहेगी तो यही तो लोकतंत्र खतरे में हे। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज देखकर नामजद कार्यवाही करे। उन्होंने एसडीओपी पर आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की। श्री पटवारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि नीति और नीयत दोनों चेंज करें । अब वह कांग्रेस नहीं हे जो एक वर्ष पूर्व थी। चुनाव हर गए तो डर गए। अभी कांग्रेस विपक्ष की भूमिका दायित्व निभा रही हे।आप अच्छी सरकार चलाओ इसके लिए आगाह करते हे। अपने देश की सेना का अपमान किया और हम आपके पुतले नहीं जलाए । 100 नहीं 500 प्रतिशत जलाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कान में तेल लगा लिया हे। विदेश मंत्री ने पहले ही आगाह कर दिया था।यदि यही रवैया रहा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सड़क पर हे ।
उन्होंने नगर निगम इंदौर में हुई बहुत बड़ी चोरी का मुद्दा भी उठाया । उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से इंदौर में मास्टर प्लान लागू नहीं हुआ। उन्होंने इंदौर में हुई कैबिनेट की मीटिंग में इंदौर का मुद्दा नहीं उठने की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर में भू माफिया अंधाधुंध कम कर रहे हे। इंदौर में पैदल चलने में जहां 10 मिनट में पहुंच सकते हे वहां के लिए एक घंटा लग रहा हे।


