More
    Homeप्रदेशविनीत भाटी ने अंतरराष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीतकर देश...

    विनीत भाटी ने अंतरराष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीतकर देश व समाज का नाम रोशन किया

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ५ फरवरी ;अभी तक ;   जिले के ग्राम बोतलगंज निवासी विनीत भाटी ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट टूर्नामेंट में भारत देश को भूटान से जिताकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल देश शामिल थे। भाटी ने बहुत बड़ी जीत हासिल कर देश और समाज का नाम रोशन किया।
                                 विनीत भाटी के गृह ग्राम बोतलगंज पहुंचने पर मोगिया समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया। विनीत भाटी कक्षा 12वीं के छात्र है। 2025 में अंतर्राष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट में प्रथम गोल्ड मेडल प्राप्त कर विजेता बने। भाटी ने देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
                               इस अवसर पर समाजजनों द्वारा स्वागत जुलूस निकालकर सम्मान किया गय । इस अवसर पर मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, मोगिया महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोलंकी सहित समाज जन उपस्थित थे।
                                  विनीत भाटी की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर क्रीड़ा अधिकारी राजू कुमार, जिला एथलेटिक कोच मुकेश भटेवरा, युवा समन्वयक खेल विभाग मल्हारगढ़ गोपाल धनगर आदि जनों ने शुभकामनाएं दी। उक्त  जानकारी मोंगिया समाज खेल प्रकोष्ठ  के प्रदेश संयोजक दिनेश डाभी ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img