महावीर अग्रवाल
मंदसौर १ जून ;अभी तक ; दलौदा। दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी के द्वारा जिला स्तरीय 19 वर्ष बालक खो-खो डे नाइट प्रतियोगिता 31 मई को अटल बिहारी खेल परिषद दलौदा में आयोजित की गई इसमें मंदसौर जिले की 7 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता की शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा मंडल दलौदा के अध्यक्ष श्री विकास सुराणा, पीजी कॉलेज दलौदा के जनभागीदारी के अध्यक्ष श्री हेमन्त धनोतिया, दलौदा थाना प्रभारी श्री मनोज गर्ग उपस्थित थे दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी के सदस्यों और टीमों के कोच एवं खिलाड़ियों ने अतिथियों का स्वागत किया गया है, .
प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अतिथि के रूप में मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, रिच्छालालमुहा, सरपंच श्री मधुसूदन पाटीदार, सन कंप्यूटर दलौदा के संचालक श्री मनीष जैन, समाजसेवी श्री प्रवीण भंडारी, अमृत होटल दलौदा के संचालक श्री प्रहलाद पाटीदार, महेश शू पॉइंट दलौदा के संचालक मोहनलाल पोरवाल, समाजसेवी मुरली चिनिमानी आदि उपस्थित थे अतिथियों का स्वागत एंम्ब्रोज वॉल्टर,अभिषेक सेठिया, चंदन शर्मा, अनिल बैरागी, तरुण लोहार, मुकेश भटेवरा, प्रियंका प्रजापत, अनिल सोनी, राज धाकड़, भानुप्रताप सिंह, अर्जुन मौर्या, हेमन्त , महेश कुमावत,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया एवं खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त किया , प्रतियोगिता के सभी टीमों के बीच लीग पद्धति से मैच खेले गए, प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भवानी क्लब दलौदा वर्सेस भानपुरा स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया जिसमें भानपुरा स्पोर्ट्स अकादमी विजेता रही और उपविजेता भवानी क्लब दलौदा रही, प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3100 नगद इनाम ट्रॉफी व मेडल दिए गए, और उपविजेता टीम को 2100 नगद इनाम ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया है, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चंद्रपाल विश्वकर्मा रहे हैं प्रतियोगिता का संचालन दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच चंदन शर्मा ने किया एवं आभार दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी के खो-खो कोच एंम्ब्रोज वॉल्टर, ने माना है। यह जानकारी दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव अभिषेक सेठिया ने दी।


