More
    Homeप्रदेशवर्षा जल संग्रहण तकनीक अपनाएं - जल संकट दूर भगाएं  - अजीजुल्लाह...

    वर्षा जल संग्रहण तकनीक अपनाएं – जल संकट दूर भगाएं  – अजीजुल्लाह खान

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर १ जून ;अभी तक ;   ईश्वर हमें सबसे शुद्ध जल वर्षा के माध्यम से हमें हमारे मकान की छत पर प्रतिवर्ष उपलब्ध कराता है । किंतु उसे हम व्यर्थ ही बहा देते हैं । यदि हम उसे कुएं, नलकूप या सोखता गड्डे के माध्यम से जमीन में उतर दें तो हम जल संकट से मुक्ति पा सकते हैं । “छतीय वर्षा जल संग्रहण तकनीक” की स्थापना से हम
    अपने घर में भरपूर पानी की व्यवस्था करने के साथ ही कुएँ या नलकूप में खारे या मोरे पानी की समस्या से मुक्ति पाने का यही एकमात्र सस्ता, सरल व सुलभ उपाय है ।
    नवीन भवन निर्माता भवन निर्माण से पूर्व निःशुल्क जानकारी प्राप्त कर बिना अतिरिक्त व्यय के “छतीय वर्षा जल संग्रहण तकनीक” की स्थापना कर सकते हैं ।
    वर्षा जल संग्रहण तकनीक की स्थापना हेतु निःशुल्क तकनीकी जानकारी प्राप्त करने हेतु अनुराग संस्था से मोबाइल क्रमांक 9827363040 पर संपर्क करें ।
    उक्त बात समाजसेवी अजीजुल्लाह खान ने कही । वे अनुराग संस्था द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन को लेकर निकाली जाने वाली जनजागरण पदयात्रा के अवसर पर अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे ।
    अनुराग जनजागरूकता पदयात्रा में पुरुषोत्तम शर्मा, राजाराम तंवर, दिलीपकुमार काले, रमेश सोनी, प्रकाश गंधर्व, सुरेशकुमार सावरा, श्रीचंद भावनानी, डॉ. देवेंद्र पुराणिक, सत्यनारायण भूरिया इंजी. एस. के. जैन, हरिनारायण माथुर, रामचंद्र रैकवार, राजेश मेडतवाल गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया । संचालन गोपालकृष्ण पंचारिया ने किया ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img