महावीर अग्रवाल
मंदसौर ६ फरवरी ;अभी तक ; मंदसौर पुलिस द्वारा साइबर संबंधी अपराधों के प्रति रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान *सेफ क्लिक* के अंतर्गत मंदसौर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को किया गया साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक।
पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आमजन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक समस्त प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रहणियों,आमजन को निर्देशानुसार समस्त प्रदेश में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंदसौर जिले में भी पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु मंदसौर जिले के समस्त थानों में भी मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक का आयोजन जिले के समस्त थानों/चौकी क्षेत्रांतर्गत किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंदसौर पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में साइबर संबंधी अपराधों के प्रति रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान *सेफ क्लिक* के अंतर्गत साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों/महाविद्यालयों, चौंक चौपाटी, सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों, महिलाओं, आमजनों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में प्रतिदिन जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.25 को मंदसौर जिले के थाना yd नगर स्थित मंदसौर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम *सेफ क्लिक* के अंतर्गत जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक श्री कपिल सौराष्ट्रीय, जिला साइबर सेल प्रभारी प्रआर आशीष बैरागी मय साइबर सेल टीम तथा मंदसौर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल नाहटा एवं यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं कर्मचारी तथा मंदसौर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अभियान के अर्न्तगत मंदसौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.01.25 को समस्त थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया जागरूकता, सायबर अपराधो एवं सायबर धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, केवायसी फ्रॉड, फेक लोन एप/वेबसाईट, टेलीग्राम इन्वेस्टमेन्ट फ्रॉड, विडियो कॉल फ्रॉड, सिम स्वैप फ्रॉड, एपीके फ्रॉड, परिचित फेक कॉल फ्रॉड की जानकारी एवं इन फ्राडों से बचने के उपायों के पोस्टर एवं पेम्पलेट्स प्रचारित किये गये।
मंदसौर पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में लगातार समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। सावधान रहे सतर्क रहे। आपकी जागरूकता ही आपका बचाव है। मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।


