More
    Homeप्रदेश*स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन अंतर्गत एनएएफएलडी की स्‍क्रीनिंग अभियान 1 जून से जिले...

    *स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन अंतर्गत एनएएफएलडी की स्‍क्रीनिंग अभियान 1 जून से जिले में प्रारंभ*

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 3 जून ;अभी तक ;   मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी द्वारा बताया गया की कलेक्‍टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्‍यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ आर के द्विवेदी नोडल अधिकारी एनसीडी द्वारा स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन एनएएफएलडी ( नोन एल्‍कोहोलिक फेट्टी लीवर डाईसिसेस ) के बारे में जिले के समस्‍त जिला अधिकारीयों को अवगत कराया। स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के अंतर्गत एनएएफएलडी की स्‍क्रीनिंग 1 जून 2025 से जिले के समस्‍त ग्रामों में प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले की समस्‍त स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में एनएएफएलडी की आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम, सीएचओ के द्वारा 30 से 65 वर्ष तक की आयु के महिलाओं एवं पुरूषो की स्‍क्रीनिंग कमर की माप , बी.एम.आई की जॉच की जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो से चिन्हित एनएएफएलडी  रोगीयों को जिला चिकित्‍साालय, सिविल अस्‍पताल, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो पर रैफर कर भेजा जा रहा है तथा मेडिकल आफिसर के द्वारा उनका परीक्षण कर उपचार प्रारंभ किया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img