More
    Homeप्रदेशश्री चैतन्य आश्रम मैनपुरीया में लोकन्यास की महत्वपूर्ण बैठक हुई, गुरु...

    श्री चैतन्य आश्रम मैनपुरीया में लोकन्यास की महत्वपूर्ण बैठक हुई, गुरु पूर्णिमा एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर ६ जून ;अभी तक ;    श्री चैतन्य आश्रम मेनपुरिया लोकन्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक आश्रम के संरक्षक युवाचार्य पूज्य स्वामी मणिमहेश चैतन्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई ।
    बैठक में गुरु पूर्णिमा एवं अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने आश्रम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया व कार्यों के प्रति सभी ने संतोष व्यक्त किया। जिला देवास के तहसील कन्नौद की विदेश्वर महादेव सामाजिक जन कल्याण समिति भक्त मंडल के द्वारा 40 लाख की लागत से आश्रम में भव्य संत निवास निर्माण किए जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक के पश्चात् पौधरोपण किया गया।
    बैठक में उपस्थित रहे- लोकन्यास अध्यक्ष प्रहलाद काबरा, सचिव रूपनारायण जोशी, कोषाध्यक्ष महेश गर्ग, पुजारी दिनेश व्यास , भेरूलाल सुथार भालोट, बंशीलाल टांक, राधेश्याम गर्ग, एडवोकेट अजय सिखवाल, प्रद्युम्न शर्मा, रमेशचन्द्र शर्मा, श्रीराम सेवा समिति अध्यक्ष राजेश चौहान, भरत माली आदि।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img