महावीर अग्रवाल
मंदसौर ७ फरवरी ;अभी तक ; श्री पशुपतिनाथ महादेव जी के भंडार से निकला 22 लाख रु से अधिक का दान।यह जानकारी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक शर राहुल रूनवाल ने दी।
श्री रूनवाल ने बताया कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर के दान पात्र से प्राप्त दान राशि की गणना कार्य में दि. 7 फरवरी को 16 लाख 5 हजार 300 ₹ निकले। दि. 8 फरवरी को की गई गणना में 6 लाख 74 हजार 525 ₹ निकले ।इस प्रकार 2 दिन की गणना कार्य में कुल *22 लाख 79 हजार 825 ₹* प्राप्त हुए।
चांदी के आइटम 130 ग्राम और विदेशी मुद्रा में नेपाल के 2 नोट, मलेशिया का 1 नोट, गणना कार्य में प्राप्त हुआ। जिसमें शासकीय विभाग के कर्मचारी, जिला कोषालय, मंदिर सेवक, संस्कृत पाठशाला बटुक, जिला सहकारी बैंक आदि का सहयोग गणना कार्य में रहा।


