महावीर अग्रवाल
मंदसौर ११ जून ;अभी तक ; श्री केशरिया आदिनाथ श्रीसंघ के द्वारा वर्ष 2025 के चातुर्मास के भव्य आयोजन हेतु चातुर्मास समिति का गठन किया गया है। चौधरी कॉलोनी स्थित श्री रूपचांद आराधना भवन में इस वर्ष चातुर्मास हेतु प.पू. जैन आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वरजी म.सार. आदि ठाणा 11 का आगमन होने जा रहा है। चातुर्मास की व्यवस्था हेतु श्रीसंघ के द्वारा चातुर्मास समिति गठित की गई है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष दिलीप डांगी, सचिव संदीप धींग, कोषाध्यक्ष छोटेलाल जैन ने बताया कि चातुर्मास समिति का अध्यक्ष मनोज जैन (राकेश इण्डस्ट्रीज) व सचिव पंकज खटोड़ को मनोनीत किया गया है। समिति में संरक्षक का दायित्व अनिल चौरड़िया, देवेन्द्र चपरोत, नेमकुमार संघवी, संजय मुरड़िया, सुरेन्द्र भण्डारी को दिया गया है। समिति का ंसंयोजक हिम्मत लोढ़ा व रोहित संघवी को मनोनीत किया गया है। समिति में उपाध्यक्ष सुरेश सुराणा, विरेन्द्र भण्डारी, राजेश पोरवाल, जितेन्द्र जैन (घड़ी वाले) एवं सहसचिव प्रतीक चण्डालिया होंगे। समिति में कोषाध्यक्ष शरद जैन व सहकोषाध्यक्ष अर्पित डोसी होंगे। चातुर्मास की व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समितियां भी गठित की गई है। वयावच्छ व भोजन समिति में मुकेश खिदावत, प्रवीण संघवी, अभय पोखरना, पारस धारियाखेड़ीवाले, दिलीप संघवी, राहुल धारीवाल, सुनील रांका, पप्पूभाई हवेलीवाला, शांतिलाल पोखरना प्रमुख होंगे। उत्सव समिति में प्रकाश छाजेड़, योगेश भण्डारी, अभिषेक खमेसरा, चेतन खमेसरा, प्रदीप लोढ़ा, शैलेन्द्र भंडारी, लोकेश डूंगरवाल शामिल किये गये है। कार्यकारिणी में अनिल जैन एमआईटी, कमल जैन धमनार वाला, नवीन सखलेचा, दीपक सखलेचा, धर्मेन्द्र चण्डालिया, विवेक खाबिया, अजय नागौरी, प्रवीण मुरड़िया, संजय दक, संदीप डांगी, उमेश पितलिया, दिनेश नपावलिया, मनोज बाफना, सुनील बालावत, संजय प्रतापगढ़वाला, निलेश जैन नारायणगढ़वाला को शामिल किया गया है। चातुर्मास समिति जुलाई से अक्टूबर माह तक पूरे चार माह चातुर्मास की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी।


