More
    Homeप्रदेश15 फरवरी से पुनः शुरू होंगी लोक सेवा केंद्रों की सेवाएं

    15 फरवरी से पुनः शुरू होंगी लोक सेवा केंद्रों की सेवाएं

    दीपक शर्मा

    पन्ना ७ फरवरी ;अभी तक ;   एमपीएसईडीसी द्वारा संचालित समग्र पोर्टल एवं समस्त संबंधित एप्लीकेशंस को शीघ्र ही नए सर्वर इंफ्रा एसडीसी 2.0 पर माइग्रेट करने की प्रक्रिया की जानी है, जिससे नए सर्वर इंफ्रा पर माइग्रेट करने से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होकर समग्र एप्लीकेशन के माध्यम से बेहतर सेवाएं दी जाएंगी। ऐसे में सर्वर माइग्रेशन का कार्य 7 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। इस अवधि में लगभग सात दिवस तक समग्र पोर्टल एवं समस्त संबंधित एप्लीकेशंस को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

    जिला प्रबंधक लोक सेवा पंकज शिवहरे ने बताया कि राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित स्थानीय निकायों व पंचायतों में संचालित योजनाओं के लिए एक ही छत के नीचे आवेदन करने और उनका लाभ लेने के लिए लोक सेवा केन्द्र संचालित हैं, जिसमें मुख्य रूप से जाति प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी अपडेशन सहित 27 विभागों के करीब 250 सेवाओं के कार्य जिले के लोक सेवा केन्द्रों पर होते हैं, जो बंद रहेंगे। इस दौरान एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का नए सर्वर पर माइग्रेशन की प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में अधिकतर काम प्रभावित होंगे। 15 फरवरी से लोक सेवा केन्द्रों की सेवाएं पुनः शुरू होंगी। इसके कारण उक्त कार्य के लिए पोर्टल पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। कुछ सेवाएं 2 फरवरी से ही बंद हो गई थीं। सुधार के बाद समग्र एप्लीकेशन के माध्यम से बेहतर सेवाएं दी जाएंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img