More
    Homeप्रदेशसाध्वी श्री अर्पण प्रज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा 3 का जनकूपुरा स्थानक में...

    साध्वी श्री अर्पण प्रज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा 3 का जनकूपुरा स्थानक में चातुर्मास हेतु हुआ मंगल प्रवेश

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर २ जुलाई ;अभी तक ;   श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जनकूपुरा की विनती पर चातुर्मास हेतु मंदसौर पधारी छोटे जैन दिवाकर श्री धर्ममुनिजी म.सा. की आज्ञानुवार्ती साध्वी प्रवचन प्रभाविका श्री अर्पणप्रज्ञाजी म.सा., साध्वी श्री प्रशस्तप्रज्ञाजी म.सा., साध्वी श्री धु्रवप्रज्ञा जी म.सा. का जनकूपुरा स्थित श्री मुलतपो भवन जीवागंज में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश हुआ। स्थानकवासी जैन समाज की परम्परानुसार सादगीपूर्ण रूप से चातुर्मास प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंदसौर के संयुक्त स्थानकवासी जैन समाज की सभी इकाईयों के श्रीसंघ शामिल हुये। श्री गोपालकृष्ण गौशाला से साध्वीजी के चातुर्मास प्रवेश हेतु सादगीपूर्ण रूप से चल समारोह निकाला गया। भगवान महावीर स्वामी, आचार्य डॉ. शिवमुनिजी म.सा., श्री गौतममुनिजी म.सा. व श्री धर्ममुनिजी म.सा. के जयकारों के साथ यह चल समारोह श्री गोपालकृष्ण गौशाला से प्रारंभ होकर कालाखेत, जीवागंज होते हुए श्री मुलतपो भवन पहुंचा। यहां हजारों श्रावक श्राविकाओं की पावन उपस्थिति में विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें साध्वी श्री अर्पणप्रज्ञाजी म.सा. ने कहा कि चातुर्मास की अवधि में धर्मालुजन अपना समय धर्म आराधना, तप तपस्या में लगाये। चातुर्मास में जमीकंद का उपयोग नहीं करे। यथासंभव ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा नवकार महामंत्र के जाप करने पर विशेष ध्यान लगाये। मंदसौर में स्थानकवासी जैन समाज की एकता अद्भूत है यहां चातुमार्स में जो धर्मआराधना होती है वह इस वर्ष भी हो।
                                        धर्मसभा में अध्यक्षयी उद्बोधन देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष राजेश संचेती ने कहा कि जनकूपुरा स्थानक का बहुत महत्व रहा है। यहां जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. सहित कई जैन संतों ने चातुर्मास किये है। जनकूपुरा स्थानक की ख्याति पूरे भारत वर्ष में रही है। आज प्रसन्नता की बात है कि साध्वीजी का यहां चातुर्मास हेतु मंगलप्रवेश हुआ है। मैं अध्यक्ष होने के नाते आश्वस्त करता हूॅ कि चार माह में आपके द्वारा बताई गई प्रत्येक आज्ञा का पालन करेंगे। धर्मसभा में श्री शांतक्रांति साधुमार्गी श्रीसंध अध्यक्ष विमल पामेचा, दलौदा श्रीसंघ महामंत्री शिशिर पटवा, निम्बोद श्रीसंध अध्यक्ष मनीष भटेवरा, प्रतापगढ़ श्रीसंघ के अम्बालाल जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष अशोक मारू खानपुरा, नईआबादी श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक उकावत, जैन दिवाकर नवयुवक परिषद अध्यक्ष पवन जैन एचएम, जैन दिवाकर विचार मंच के आशीष चौरड़िया आदि ने भी अपने विचार रखे। धर्मसभा में श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मण्डल नईआबादी, चंदनबाला महिला शहर, मूल बहु मण्डल, शांत क्रांति जैन महिला मण्डल, जैन दिवाकर विचार मंच की महिला मंडल के द्वारा स्तवन (गीत) प्रस्तुत किये गये। संचालन महामंत्री संजय तरवेचा ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष अनिल नाहर ने माना।
    ये धर्मालुजन हुए शामिल- चल समारोह एवं धर्मशाला में सकल जैन समाज अध्यक्ष जयकुमार बड़जात्या, महामंत्री सुनील तलेरा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कीमती, नंदकिशोर अग्रवाल हक्कूभाई, गजराज जैन, हीरालाल मेहता, जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष विजय सुराना, श्री गोपालकृष्ण गौशाला अध्यक्ष संजय लोढ़ा,  राजकुमार पामेचा, साधुमार्गी संघ के प्रकाश जैन बड़ोदवाला, बाबूलाल जैन, नवीन जैन एबी, कांतिलाल रातड़िया, हस्तीमल जैन, मुन्नाभाई जनकूपुरा श्रीसंघ के मार्गदर्शक सुभाष नाहर, विजय खटोड़, विजय दुग्गड़, सुशील तरवेचा, प्रकश बरेड़ा, संयोजक अजीत मारू, उपसंयोजक नरेन्द्र मालू, उपाध्यक्ष सुभाष भंडारी, विरेन्द्र मारू, यशपाल बाफना, मंत्री पंकज मुरड़िया, नरेन्द्र मारू, अशाशु संचेती, पिंकेश जरक, रत्नेश कुदार, सुनील दक, कमलेश जैन, सुमित दुग्गड़, तेजमल गांधी, अरूण मारू, विकास नाहटा, अनिश पोरवाल, संजय मारू, राजेश सिंघवी, संजय जैन विक्रम, कमलेश रांका, अंकित जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष अशोक मारू, महामंत्री सुशील संचेती (पूर्व पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष), उपाध्यक्ष अशोक खटोड़, रामु नलवाया खानपुरा, अक्षय मारू, पुखराज बाबेल, विरेन्द्र मारू, महावीर जैन (मेडिकल), अशोक मोगरा, दिलीप जैन डीके., जवाहरलाल जैन, राहुल तरवेचा, राजीव जैन, सुरेश मालूु, आयुष मारू, संजय दुग्गड़, नितिन भटेवरा, राजेश जैन एड., अरूण मुरड़िया, मनीष पोरवाल, सज्जनसिंह श्रीमाल, संजय दुग्गड़ कंचनश्री, आशीष उकावत, अंकीत कीमती, जयंत चोधरी, गौरव तलेरा, कुशल नाहर, संजय ढेलावत, सुभाष मारू, शशि मारू, राखी नाहर आदि ने सहभागिता की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img