महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २ जुलाई ;अभी तक ; जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति उप कार्यालय मन्दसौर द्वारा संचालित वृक्षारोपण द्वारा हरित धरती श्रृंगार प्रकोष्ठ के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित बगीचे में डॉक्टर डे पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मन्दसौर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉं आयुष मेहता, डॉ ऋचा जैन (मेहता), डॉं कमलेश शर्मा, डॉं. राजवीर सिंह प्रोफेसर एनाटॉमी विभाग प्रमुख,डॉं. शशिकांत चन्द्राकर विभागीय प्रमुख बायोकेमिस्ट्री सुन्दर लाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज मन्दसौर इस अवसर पर संस्था संरक्षक हरीश दशोरा डी आर सोलर एण्ड कंसल्टेंट नीमच मंदसौर मैनेजर,पं. गौरव शर्मा उप कार्यालय प्रभारी,
वरिष्ठ अनुभव अभियंता मंदसौर श्री चिंतामणि गुप्ता, श्री सुरेंद्र सिंह राव, श्री अभिषेक वर्मा, श्री विकास मीणा एवं स्टेशन प्रबंधक मंदसौर सुरेश कुमार सावरा, समाज सेवी प्रवीण गुप्ता गुप्ता कचौरी वाले, श्रीमती रानी गुप्ता,मनोज कुमार जैन (पप्पू लदूना) मंडी अध्यक्ष, विश्व मोहन अग्रवाल , सतीश मालवीया उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। संकल्प लिया कि हम सभी पौधों का ध्यान रखेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को पं. विजय शर्मा ने बताया कि म.प्र. राज्य सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा क्रमांक डी 513 के परिपालन में देहदान/अंगदान हृदय/लीवर/गुर्दे करने वाले नागरिक के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। देहदान/अंगदान हृदय/लीवर/गुर्दे का दान करने उपरांत उनके परिजन को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के जिला कार्यक्रमों में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया हैं। आभार क्रांतिकारी विचारक पं. गौरव शर्मा ने व्यक्त किया।


