More
    Homeप्रदेशपुलिस ने दो तस्करो से 75 ग्राम एमडीएमए डग्स और 05 किलो...

    पुलिस ने दो तस्करो से 75 ग्राम एमडीएमए डग्स और 05 किलो 900 ग्राम डोडाचरा जप्त किया

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर ३ जुलाई ;अभी तक ;   मुखबीर की सुचना पर जिले की अफजलपुर  पुलिस ने असावती कुचडौद आम रोड चेक पोस्ट पर अर्निया गुर्जर पर नाकाबंदी कर बिना नम्बर की एचएफ डीलक्स मोटरसायकल पर दो तस्कर 1. गफ्फार पिता मोहम्मद खान निवासी मुण्डलाराम थाना कालुखेडा जिला रतलाम 2. फारुख पिता लियाकत खान निवासी मुण्डलाराम थाना कालुखेडा जिला रतलाम से अवेध मादक पदार्थ 75 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और 05 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा जप्त कर दोनो आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
                                      थाना प्रभारी श्री सुनील कुमार जाटव ने बताया कि जप्त एमडीएम  की कीमत कोई 7 लाख रु इव डोडाचूरा की कीमत 12 हजार रु है। मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध मे पुछताछ करते अरविन्द सिंह चन्द्रावत निवासी लसुडिया नाथी थाना कालुखेडा जिला रतलाम से लाना बताया। उक्त तीनो आरोपियो के विरुद्ध थाना अफजलपुर पर अपराध क्र 111/2025 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अवेध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं खरीदने वाले तस्करो के संबंध में विवेचना जारी है। उक्त अपराध में सलिप्त सभी तस्करो को ज्ञात कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img