More
    Homeप्रदेशबड़े साथ  ओसवाल  महिला इकाई की एक दिवसीय ऐतिहासिक माण्डव यात्रा सम्पन्न

    बड़े साथ  ओसवाल  महिला इकाई की एक दिवसीय ऐतिहासिक माण्डव यात्रा सम्पन्न

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर ३ जुलाई ;अभी तक ;   बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय ऐतिहासिक व धार्मिक यात्रा का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
    महिला इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती पायल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता से मंत्रमुग्ध करने वाली माण्डव नगरी के दर्शन हेतु यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में प्राचीन तीर्थ श्री सुपार्श्वनाथ भगवान जिनालय, भक्ताम्बर तीर्थ धार, एवं शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर बदनावर के दर्शन-पूजन कर सभी ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्ताम्बर तीर्थ, धार में गुरु भगवंतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। श्रीमती जैन ने बताया कि यह यात्रा जहाँ आध्यात्मिक, पर्यावरण व सामाजिक मूल्यों से भरपूर रही, वहीं आपसी मेल-जोल और संगठन की शक्ति का भी सुंदर उदाहरण बनी।
    इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करते हुए, यात्रा में सम्मिलित सदस्यों द्वारा नीम, पीपल व इमली के बीज विभिन्न स्थानों पर बोए गए, जो न केवल प्रकृति प्रेम का प्रतीक रहा, बल्कि एक अनुकरणीय पहल भी रही।
    यात्रा के दौरान गुप्त नवकारसी लाभार्थी श्रीमती अनीता खटोड, श्रीमती स्नेहलता, शोभा मालू, मंजू बोथरा एवं सरोज चपरोत रहे जिन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। श्रीमती शालिनी लोढ़ा द्वारा संघ पूजा कर प्रभावना दी गई। मंत्री अमिता मुरडिया व अनीता बाफना ने व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
    मनोरंजन और समर्पण मंत्री नेहा भंडारी एवं कला समिति प्रमुख द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन कर यात्रा को और भी आनंददायी बनाया गया। समस्त यात्रियों को बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई द्वारा प्रभावना दी गई। अंत में यात्रा में सम्मिलित सभी बहनों का बड़े साथ बीओडी सदस्याओं द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img